20250904 081704

पटना में भीषण सड़क हादसा: गया-पटना फोरलेन पर कार-ट्रक की टक्कर में पांच की मौत

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में गया-पटना फोरलेन पर सुईथा के पास बुधवार देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पटना की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतकों की पहचान पटना के कुर्जी निवासी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना हादसे का कारण माना जा रहा है।

मृत युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

Share via
Share via