पति-पत्नी ने साथ में बैठकर पी शराब, नशे में पत्नी की कर दी हत्या और फिर कुंए में कूदकर कर ली आत्महत्या.
पलामू : शहर के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के खजूरी नौडीहा गांव में एक शख्स से शराब के नशे में अपनी पत्नी को मार डाला और पत्नी की हत्या करनें के बाद शख्स ने कुंए में कूदकर अपनी जान दे दी. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद जांच की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी दोनों एक साथ मिलकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई।बविवाद बढ़ता गया और नशे में धूत शख्स ने अपनी पत्नी की टांगी से मार कर हत्या कर दिया और खुद भी कुंए में कूदकर अपनी जान दे दी।
मामले के बारे में पुलिस को जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हत्या और आत्महत्या के बारे में जानने की कोशिश कर रही है।

















