पलामू में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी को पुलिस ने टांगी सहित किया गिरफ्तार

पलामू में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी को पुलिस ने टांगी सहित किया गिरफ्तार

पलामू में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी को पुलिस ने टांगी सहित किया गिरफ्तार

पलामू, 03 जुलाई : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हत्या में प्रयुक्त टांगी सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांड संख्या 56/25, दिनांक 03.07.2025, धारा 103(1), भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 के तहत दर्ज किया गया है।

वादी शत्रुधन भुईयाँ (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम बुडरोंधा, थाना पीपरा, जिला पलामू ने अपनी पुत्री आलती देवी की हत्या का आरोप उनके दामाद बसंत भुईयाँ (उम्र 35 वर्ष), निवासी महुअरी टोला, रस्सीटांड़, थाना नौडीहा बाजार पर लगाया। शत्रुधन के आवेदन के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने अभियुक्त बसंत भुईयाँ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बसंत ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना के दिन भी विवाद के दौरान गुस्से में उसने टांगी से आलती की गर्दन पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

**बरामद सामग्री:**
– खून से सना टांगी (हत्या में प्रयुक्त)
– खून से सना कपड़ा

**छापामारी दल:**
– अमित कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी, नौडीहा बाजार)
– पु०अ०नि० उदय प्रसाद यादव (अनुसंधानकर्ता)
– पु०अ०नि० प्रदीप शर्मा
– स०अ०नि० नागेन्द्र कुमार
– स०अ०नि० दीपक कुमार
– आरक्षी 1719 नागेन्द्र राम
– आरक्षी 49 पंकज कुमार सिंह

पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow