Ig

रांची में 15 मार्च से पहले पेंडिंग केस को सॉल्व करेगी पुलिस, IG ने दिए निर्देश

IG

Prerna  Chourasia

Ranchi  , Drishti now

सरायकेला पुलिस मुख्यालय में बुधवार को रांची प्रक्षेत्र के आईजी पंकज कंबोज ने वार्षिक समीक्षात्मक बैठक की. जिसमें आईजी ने जिला पुलिस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए|

15 मार्च से पहले पेंडिंग केस सॉल्व करेगी पुलिस
आईजी पंकज कंबोज ने बैठक में इस वित्तीय वर्ष में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया|जिसमें 15 मार्च तक सभी अधूरे कार्य को पूरा कर फाइल को अपडेट करने संबंधित निर्देश एसपी को दिए है| आईजी ने बताया कि केस निष्पादन के अलावा गुंडा पंजी को अपडेट करने अपराधकर्मियों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया गया है|आईजी ने बताया कि मादक पदार्थ प्रविष्टि, अवैध शराब प्रविष्टि समेत महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामला की भी प्रविष्ठियां तैयार करने का सख्त निर्देश दिया गया है|

नक्सल गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रही पुलिस
आईजी पंकज कंबोज बताया कि नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर मॉनिटरिंग की जाएगी|इन्होंने बताया कि बीते 15 सालों में जिन-जिन नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है या जो केस में ट्रायल चल रहा है उन पर विशेष निगाह रखने उनके क्रियाकलापों की मॉनिटरिंग किए जाने का भी निर्देश दिया गया है| जिले में नक्सल मूवमेंट पर भी विशेष नजर रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस और सीआरपीएफ को निर्देशित किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via