20260320 222402

अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़: दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, जेल भेजे गए

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सरहुल और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर अवैध शराब की कालाबाजारी को अंजाम देने की कोशिश नाकाम कर दी गई। सिमडेगा पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और बड़ी मात्रा में अवैध शराब व जावा महुआ बरामद किया।

एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने बताया कि एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि बराहमूडा के भोक्ता टोली में त्योहारों के लिए अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान शीतल भोक्ता के घर से 10 लीटर अवैध शराब और 45 किलो जावा महुआ बरामद हुआ। अनीता देवी के घर से 12 लीटर अवैध शराब और 50 किलो जावा महुआ जब्त किया गया। पुलिस ने मौके पर ही जब्त जावा महुआ को नष्ट कर दिया। दोनों आरोपियों शीतल भोक्ता और अनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई त्योहारों के दौरान अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है। जिले में ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via