माता बाग चंडी के दरबार में माथा टेका केंद्रीय मंत्री सांसद अर्जुन मुंडा नें.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह/संजीत कुमार

सिमडेगा : कोलेबिरा माता बाघ चंडी के द्वार पर माथा टेक क्षेत्र में अमन चैन व शांति की प्रार्थना खूंटी लोकसभा सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। माता के दरबार में माथा टेकने के बाद अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी व स्थानीय आम जनता ने किया। इसके साथ ही मुंडा ने क्षेत्र की जनता से व पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल व समस्याओं को सुना। साथ ही उसके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। वे जिला के जलडेगा में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में सम्मलित होने जा रहे थे। खुंटी लोकसभा सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा माँ बाघचंडी मंदिर मे पूजा अर्चना किये और क्षेत्र के विकास और शांति के लिए पूजा-प्रार्थना की।

उसके बाद मुंडा लोगो से रूबरू होते हुई लोगो की समस्या सुनी। वहीं लोगो ने अपने समस्याओ के समाधान के लिये ज्ञापन भी सौंपा। उसके बाद वे एसएस प्लस टू स्कुल मैदान जलडेगा और लचडागढ में किसान चौपाल कार्यक्रमों में शामिल होने गए। मौके पर भाजपा नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक चिंतामणि साहू, ललित प्रसाद, अशोक इंदवार, दिलेश्वर सिंह, नंदू अग्रवाल, भोला साहू, रूपधर सिंह के अलावे काफी संखया में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow