कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 13 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य शुरक्षा सप्ताह.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 13 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य शुरक्षा सप्ताह.

Share
Link copied

झारखंड में बढ़ते कोरोना  संक्रमण को लेकर राज्य सरकार लॉकडाउन  की अवधि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार नें स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह यानि मिनी लॉकडाउन प्रारंभ में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लागू किया गया था, उसके बाद इसे बढ़ा कर 6 मई तक कर दिया गया था। लेकिन राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे एक बार फिर 13 मई सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 13 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य शुरक्षा सप्ताह.

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई आपदा प्रबंधन विभाग के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस बार लॉकडाउन में पहले से जारी सख्ती के अलावा कोई नई बंदिश नहीं लगाई गई है। गौरतलब है कि झारखंड में 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow