कोरोना की आ सकती है तीसरी लहर, लोग इसके लिए रहें तैयार.

कोरोना की आ सकती है तीसरी लहर, लोग इसके लिए रहें तैयार.

Share
Link copied

कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है, लोगों से तीसरी लहर से तैयार रहनें को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। उनका कहना है कि जिस तरीके से अभी वायरस का प्रसार हुआ है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरी लहर जरूर आएगी। उसके लिए हमें अभी से तैयारी रखनी होगी विजयराघवन ने कहा है कि नया स्ट्रेन भी ओरिजिनल वायरस की तरह ही संक्रमण पैदा कर रहा है। इसमें संक्रमण की नई तरह की क्षमता नहीं है. उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन कारगर हैं।

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा कि जिस तरह से यह वायरस बढ़ रहा है, उसे देखते हुए तीसरी लहर अपरिहार्य है। लेकिन, यह कब और किस पैमाने पर आएगी, इसके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,82,315 मामले दर्ज किए गए हैं। 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 50,000 से 1,00,000 सक्रिय मामले 7 राज्यों में हैं। 17 राज्यों में 50,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि रोजाना आधार पर कोविड के मामले करीब 2.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इस दौरान मरने वालों की संख्‍या में भी इजाफा हुआ है। देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 10 राज्‍यों में 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है। वहीं, 3 राज्‍यों में 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट है। अग्रवाल ने कहा कि महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्‍ली और हरियाणा में मौत के ज्‍यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। कुछ जगहों को लेकर काफी चिंता है। बेंगलुरु में बीते हफ्ते कोरोना के करीब 1.49 लाख मामले देखने को मिले। चेन्‍नई में 38,000 मामले सामने आए। कुछ जिलों में कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं। इनमें कोझिकोड, एर्नाकुलम, गुरुग्राम शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow