सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

Share
Link copied

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डुडु-बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था, जिसमें 2-3 आतंकियों को घेर लिया गया है।

फिलहाल दोनों ही तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, और इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले 24 घंटों में सुरक्षाबलों की यह तीसरी कार्रवाई है। सेना इस ऑपरेशन को बिरलीगली नाम से चला रहा है। फिलहाल आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow