20260101 094518

नए साल पर महंगाई का झटका: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 111 रुपये महंगा, घरेलू सिलेंडर के दाम

रांची : साल 2026 की शुरुआत कारोबारियों के लिए महंगाई के झटके के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 जनवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में करीब 111 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी देश के सभी प्रमुख शहरों में लागू हो गई है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1,691.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 1,580.50 रुपये था। यह जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। यह बढ़ोतरी लगभग 7 प्रतिशत के बराबर है, जो होटल, रेस्तरां, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ाएगी।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम अप्रैल 2025 के बाद से अपरिवर्तित हैं। दिल्ली में यह ₹853, मुंबई में ₹852.50, कोलकाता में ₹879 और चेन्नई में ₹868.50 पर बना हुआ है।

यह कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और LPG के भाव तथा मुद्रा विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को संशोधित की जाती हैं। पिछले साल 2025 में कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन नए साल की शुरुआत में यह उछाल आया है।

Share via
Share via