कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए दवाई दोस्त की पहल, जिला प्रशासन को दिये 1000 कोरोना किट.

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए दवाई दोस्त की पहल, जिला प्रशासन को दिये 1000 कोरोना किट.

Share
Link copied

राँची : कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में जिला प्रशासन के प्रयासों को और मजबूत करने के लिए दवाई दोस्त ने भी हाथ बढ़ाया है। प्रेमसन्स एवं बैरोलिया ट्रस्ट द्वारा संचालित दवाई दोस्त ने जिला प्रशासन को कोरोना किट दिये हैं। आज दिनांक 22 मई 2021 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन को संस्था के ट्रस्टी श्री राजीव बैरोलिया, पुनीत एवं पंकज पोद्दार ने 1000 कोरोना किट दिये।

होम आइसोलेशन के मरीजों के उपयोगी
दवाई दोस्त द्वारा जिला प्रशासन को दिये गये कोरोना किट में कोविड-19 के उपचार में उपयोग की जानेवाली दवाईयां, सैनिटाइजर और मास्क हैं। जो होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए उपयोगी होगा। जिला प्रशासन द्वारा ये किट होम आइसोलेशन के मरीजों को उपलब्ध कराया जायेगा।

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने दवाई दोस्त की पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपदा कि इस घड़ी में समाज की भलाई के लिए आगे आना सराहनीय कदम है, हमें उम्मीद है कि आगे भी आपका सहयोग मिलता रहेगा। संस्था के ट्रस्टी ने भविष्य में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तत्पर रहने की बात कही।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow