झारखंड के 5 खिलाड़ी IPL 2025 में दिखाएंगे जलवा! आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज पर सबकी नजर

झारखंड के 5 खिलाड़ी IPL 2025 में दिखाएंगे जलवा! आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज पर सबकी नजर

Share
Link copied

आईपीएल 2025 का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के 18वें सत्र के लिए सभी टीमें तैयार हैं। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। इस बीच झारखंड के भी कई ऐसे खिलाड़ी है जो आईपीएल 2025 में धमाल मचाने को तैयार हैं।

IPL 2025 में झारखंड के खिलाड़ी

ईशान किशन: आईपीएल 2025 में इशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। वे एक विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और टीम के अहम खिलाड़ी माने जाते हैं।

अनुकूल रॉय : कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुकूल रॉय को 40 लाख रुपये में खरीदा। वे एक ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

कुमार कुशाग्र : कुमार कुशाग्र गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। वे एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिनसे क्रिकेट प्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं।

रोबिन मिंज : रोबिन मिंज एक उभरते हुए विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, जिन्हें झारखंड का क्रिस गेल भी कहा जाता है। रॉबिन को मुंबई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में खरीदा।

एमएस धोनी : एमएस धोनी IPL के सबसे अनुभवी और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। धोनी को रांची का राजकुमार कहा जाता है।

झारखंड के ये सभी खिलाड़ी IPL 2025 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। सभी झारखंड वासियों को इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow