कल होगा IPL 2025 का आगाज, KKR vs RCB के मुकाबले पर संकट के बादल

कल होगा IPL 2025 का आगाज, KKR vs RCB के मुकाबले पर संकट के बादल

Share
Link copied

आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कल खेला जाएगा। दोनों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में हैं, जबकि रजत पाटीदार के कंधों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी है। ओपन‍िंग सेरेमनी के लिए भी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं, जिसमें दिशा पटानी और श्रेयस घोषाल जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे।

हालांकि ओपन‍िंग सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले कोलकाता से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आईपीएल के 18वें सीजन के पहले मैच पर रद्द से होने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगभग तय माना जा रहा है कि आईपीएल के 18वें संस्करण के पहले दिन ईडन गार्डन्स में बारिश होगी। मैच होगा या नहीं यह कहना भी फिलहाल मुश्किल है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow