Horrific road accident in Latehar; auto-rickshaw crushed under a container; reports indicate more than six deaths.

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो; छह से अधिक लोगों की मौत की सूचना

Share
Link copied
Horrific road accident in Latehar; auto-rickshaw crushed under a container; reports indicate more than six deaths.
Horrific road accident in Latehar; auto-rickshaw crushed under a container; reports indicate more than six deaths.

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में छह से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र में चंदवा-चापी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी के पास हुआ। यहां एक ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो कंटेनर के नीचे दब गया।

Rkdf
Pramotinol

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सासंग गांव के कुछ लोग ऑटो से लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डेढ़टंगवा घाटी के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Rkdf
Pramotinol

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। हालांकि, मृतकों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Pariman nathwani
Promotional

 

घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल चंदवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Kashmir
advertisement

लातेहार डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।