massive-accident-chuttupalu-valley-car-buried

चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा, कंटेनर के नीचे दबी कार; महिला समेत दो की मौत

Share
Link copied
massive-accident-chuttupalu-valley-car-buried
massive-accident-chuttupalu-valley-car-buried

रामगढ़: रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में रविवार रात रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित कंटेनर ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई। कार में सवार पांच लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

Advertisment
Advertisment

क्रेन की मदद से चलाया गया रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बचाव अभियान चलाया। रामगढ़ थाना के सब-इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय के अनुसार, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया, जबकि घायल महिला रीना चक्रवर्ती का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

Advertisment
Advertisment

तीन घंटे तक बाधित रहा रांची-पटना मार्ग

हादसे के बाद कंटेनर भी सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। चुट्टूपालू घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक लेन से दोनों ओर के वाहनों का परिचालन शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य करने में करीब तीन घंटे लगे।

RKDF
advertisement

रांची से हजारीबाग जा रहे थे कार सवार

घायल रीना चक्रवर्ती के अनुसार, कार सवार लोग रांची से हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार में चालक राजू कुमार के अलावा पी. चक्रवर्ती, एस. चक्रवर्ती और एक अन्य पी. चक्रवर्ती सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।