Horrific road accident in Chutupalu Valley; car crushed under container; woman dead, five injured.

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबी कार; महिला की मौत, पांच घायल

Share
Link copied
Horrific road accident in Chutupalu Valley; car crushed under container; woman dead, five injured.
Horrific road accident in Chutupalu Valley; car crushed under container; woman dead, five injured.

रामगढ़: चुटूपालू घाटी में रविवार को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ। रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रही होंडा कार पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था। चुटूपालू घाटी में अचानक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक कंटेनर पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर आगे चल रही होंडा कार को अपनी चपेट में लेते हुए उसके ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

RKDF
advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। कार कंटेनर के नीचे फंसी होने के कारण पुलिस ने तत्काल हाइड्रा और क्रेन मंगवाया। काफी मशक्कत के बाद कंटेनर को हटाकर कार को बाहर निकाला गया।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कार में रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के परिवार के छह सदस्य सवार थे। सभी रांची से कार से रामगढ़ की ओर आ रहे थे। हादसे में डीएसपी अकरम रजा की मौसी सारा तबस्सुम की मौत हो गई। वहीं उनके मौसा फिरोज राही, बहन तरजा सलियां, सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन और अनुजा तबस्सुम घायल हो गए।

Kashmir
advertisement

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।