ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक ,कई यात्री बाल बाल बचे

Share
Link copied

आकाश शर्मा रामगढ़

रामगढ़ शहर से सटे कांकेबार स्थित पटेल चौक स्थित फोरलेन पर लगातार वाहन दुर्घटनाएं हो रही है। मंगलवार की रात को रिफाइन तेल लदे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने के दूसरे दिन बुधवार की सुबह यहां एक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रायपुर (छत्तीसगढ़) से गुड़ लेकर पटना (बिहार) जा रहे एक एलपी ट्रक (सीजी04एलपी-5401) का चुटूपालू घाटी में अचानक ब्रेकफेल हो गया।

चालक की सूझबूझ से घाटी में आगे-पीछे चल रहे कई छोटे-बड़े वाहन इसकी चपेट में आने से बच गया। घाटी से उतरने के बाद पटेल चौक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रायपुर निवासी चालक रवींद्र कुमार व खलासी पंकज बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोट आई।

मौके पर पहुंची रामगढ़ थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक के केबिन में फंसे चालक-खलासी को बाहर निकाला। चालक रवींद्र कुमार ने बताया कि चुटूपालू घाटी में प्रवेश करते ही गाड़ी का ब्रेक अचानक लगना बंद हो गया। पूरी घाटी में कई वाहनों से बचते-बचाते गाड़ी को नियंत्रित किया। लेकिन घाटी से उतरने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow