vandana

वंदना डाडेल बनी गृह सचिव विनय चौबे को मिला IPRD का अतिरिक्त प्रभार

IPRD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुई है। इस फेरबदल के बाद कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल को राज्य का नया गृह सचिव बना दिया दया है। इन्हें गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार शाम को अधिसूचना जारी की है। वंदना डाडेल उद्योग विभाग की प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर भी है।

कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। अजय कुमार सिंह अभी वित्त विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर भी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर नियुक्त किए गए हैं. विनय कुमार चौबे नगर विकास विभाग के सचिव का भी काम देख रहे हैं।
पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर लगे थे आरोप
सीएम के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर लगे आरोपों के बाद उनका तबादला कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, 1994 बैच के भारतीय प्राशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव अरुण एक्का को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रधान सचिव, पंचायती राज बनाया गया था। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अतिरिक्त प्रभार प्रधान सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और प्रधान सचिव गृह कारा के पद से स्थानांतरित कर अगले आदेश तक प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया था। अब यह जिम्मेदारी दूसरे अधिकारियों के जिम्मे दी गयी है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via