IMG 20201123 WA0107

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी गए जेल.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : बगोदर पुलिस ने शादी के झासा देकर नाबालिग के अपहरण के आरोपी टीकू कुमार तथा शादी का झासा देकर दो साल से दुष्कर्म के आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। बताते चले कि 11 दिन पूर्व बुढाचाच निवासी टीकू कुमार ने शादी का झासा देकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। इसे लेकर नाबालिग के पिता ने बगोदर थाना में एक अपहरण का मामला दर्ज कराया था। बगोदर पुलिस सोमवार की सुबह नाबालिग के साथ आरोपी टीकू कुमार को हजारीबाग से बरामद कर थाना लाया। जहां पूछताछ के बाद आरोपी युवक को गिरिडीह जेल भेज दिया।जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं दुसरा मामला डुमरी थाना क्षेत्र के बेरगी एक युवती ने 17 अगस्त को बगोदर थाना में चौधरीबांध के कोडाडीह निवासी मुकेश दास पर शादी का झासा देकर दो सालो से यौन शोषण को लेकर मामला दर्ज करायी थी।सोमवार को बगोदर पुलिस ने आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के अपरहण के आरोपी टीकू कुमार तथा शादी का झासा देकर यौन शोषण के आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया गया।

Share via
Share via