Jail Adalat-cum-Health Check-up Camp at Simdega Divisional Jail; Inmates Receive Free Legal Aid

सिमडेगा मंडल कारा में जेल अदालत-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर, बंदियों को मिली निःशुल्क कानूनी सहायता

Jail Adalat-cum-Health Check-up Camp at Simdega Divisional Jail; Inmates Receive Free Legal Aid
Jail Adalat-cum-Health Check-up Camp at Simdega Divisional Jail; Inmates Receive Free Legal Aid

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वावधान में रविवार को सिमडेगा मंडल कारा में जेल अदालत-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था।

शिविर के दौरान चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसीएस बृखभान अग्रवाल, असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल एवं पारा लीगल वॉलेंटियर सुरजीत प्रसाद ने बंदियों से संवाद कर उनकी कानूनी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्हें जमानत, अपील, विधिक अधिकारों एवं न्यायालयीन प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा विभिन्न मामलों में आवश्यक कानूनी परामर्श भी प्रदान किया गया।

चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जेल में निरुद्ध बंदियों को भी संविधान और कानून के तहत समान अधिकार प्राप्त हैं तथा उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकार की प्राथमिकता है।

RKDF
Adv

वहीं डिप्टी एलएडीसीएस बृखभान अग्रवाल ने कहा कि बंदियों को अपने मामलों की सुनवाई, जमानत, अपील और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी समय-समय पर प्राप्त करनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे।

शिविर में सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने आवश्यक जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा जरूरतमंद बंदियों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। डीएलएसए की सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि मंडल कारा में समय-समय पर जेल अदालत, विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि बंदियों को त्वरित न्यायिक सहायता के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now