Chain snatching from a female railway employee in Jamshedpur

जमशेदपुर में रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग की कोशिश, विरोध करने पर मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Share
Link copied

Chain snatching from a female railway employee in Jamshedpur

नीरज तिवारी / जमशेदपुर

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास रविवार को दिनदहाड़े रेलवे की एक महिला कर्मी के साथ चेन स्नेचिंग की कोशिश और मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

RKDF
Adv

जानकारी के अनुसार, रेलवे की महिला कर्मी एम. भवानी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गले से चेन छीनने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़ दिए और चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलमुरी निवासी शिव कुमार मछुआ के रूप में हुई है। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे बागबेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।

इधर, बताया गया कि पीड़िता एम. भवानी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से भी जुड़ी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विहिप के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बागबेड़ा थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए महिला के साथ हुई मारपीट और चेन स्नेचिंग की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार बदमाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।