legal-aid-our-responsibility-deliver-service

लीगल एड का काम सेवा, कमजोर वर्ग तक बेहतर कानूनी सहायता पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: अभिषेक कुमार

Share
Link copied
legal-aid-our-responsibility-deliver-service
legal-aid-our-responsibility-deliver-service

सिमडेगा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार और अंडर सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू बुधवार को सिमडेगा पहुंचे। अधिकारियों ने डालसा के कार्यों की समीक्षा की और विधिक सेवा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर एलएडीसीएस, पैनल अधिवक्ताओं और पारा लीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) के साथ कार्यशाला की।

Advertisment
Advertisment

व्यवहार न्यायालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में अभिषेक कुमार ने कहा कि लीगल एड का काम केवल कानूनी सहायता देना नहीं, बल्कि यह एक सेवा है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बेहतर कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नालसा के निर्देश पर डालसा के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसका धरातल पर सर्वे किया जाना जरूरी है।

Advertisment
Advertisment

डिप्टी सेक्रेटरी ने कहा कि डालसा सेवा प्रदाता के रूप में काम करता है। इसलिए सेवाओं की गुणवत्ता और उनकी पहुंच का लगातार मूल्यांकन होना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति को केवल योजना की जानकारी देने के बजाय उसे योजना का वास्तविक लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने विधिक सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया।

Advertisment
Advertisment

अभिषेक कुमार ने कहा कि पारा लीगल वॉलेंटियर विधिक सेवा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। पीएलवी का सीधा संपर्क समाज के लोगों से होता है। इसलिए उन्हें गरीब, कमजोर और कानूनी सहायता से वंचित लोगों तक पहुंचकर उनकी जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने पीएलवी से पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कहा कि पीएलवी लोगों को कानूनी जागरूकता देने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग करें। कार्यशाला में एलएडीसीएस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

Advertisment
Advertisment

सिमडेगा दौरे के दौरान झालसा के दोनों अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभुकों से मुलाकात की। उन्होंने लाभुकों से योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति और विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिली सहायता की जानकारी ली। अधिकारियों ने लीगल एड क्लिनिक अरानी का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान वहां उपलब्ध विधिक सेवाओं और आम लोगों को दी जा रही सहायता का जायजा लिया।

Advertisment
Advertisment

इससे पहले कार्यशाला का उद्घाटन झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार, अंडर सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन रमेश कुमार श्रीवास्तव, प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर झालसा के अधिकारियों को बुके, मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के दौरान कई लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

RKDF
advertisement

झालसा के अधिकारियों ने छोटानागपुर कल्याण निकेतन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसमें संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों और जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। कार्यशाला में एलएडीसीएस, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी और विधिक सेवा से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।