जमशेदपुर: कदमा में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, बीच-बचाव के दौरान चलीं गोलियां

Violent clash in Kadma over an old rivalry.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी/ जमशेदपुर

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर (बिहारी बस्ती) में बुधवार रात पुरानी रंजिश ने एक हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित समीर नाग अपने दो दोस्तों सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के पास स्थित शौचालय के समीप खड़े थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे। आते ही आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

ईंट-पत्थर से हमला और फायरिंग

हमलावरों ने समीर नाग और उनके साथियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में समीर नाग के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके दोनों साथी भी घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी आसू कर्मकार ने जान से मारने की नियत से हवा में तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और तीनों युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित समीर नाग ने इस संबंध में कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now