20250704 125628

जमशेदपुर: गोलमुरी में मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

जमशेदपुर: गोलमुरी में मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर, 4 : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास बीती रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब कुछ लोगों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह घटना दोस्तों के बीच सुबह हुए झगड़े का नतीजा थी। सौभाग्य से, इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।

पीड़ित किरण कौर ने बताया कि उनके भाई का सुबह अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देर रात, उनके दोस्त उनके घर के बाहर पहुंचे और चिल्लाते हुए कई राउंड फायरिंग की। आसपास के लोग जब बाहर निकले, तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से कुछ खोखे बरामद किए हैं।

किरण कौर ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है

Share via
Send this to a friend