Jamshedpur: Worker dies from electric shock via pipe; family gets major relief with 10 lakh rs compensation.

जमशेदपुर: पाइप करंट से मजदूर की मौत मामला , 10 लाख मुआवजे के साथ परिवार को मिली बड़ी राहत

Share
Link copied

Jamshedpur: Worker dies from electric shock via pipe; family gets major relief with 10 lakh rs compensation.

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान बिजली का करंट लगने से हुई एक मजदूर की असमय मौत के मामले में आखिरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल गया है। जदयू नेताओं और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार द्वारा मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा सौंपा गया है।

जयपाल कॉलोनी से बालीगुमा टंकी तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर की बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चेतन यादव गिरिडीह जिले के पेशम पंचायत के निवासी थे।

RKDF
Adv

विनोद सिंह के फोन के बाद एक्शन में आए सरयू राय

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को फोन किया। विनोद सिंह ने सरयू राय को बताया कि मृतक अत्यंत गरीब परिवार से है और संबंधित अधिकारी व ठेकेदार मुआवजा देने में टालमटोल कर रहे हैं।

पटना प्रवास पर होने के बावजूद विधायक सरयू राय ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और जदयू के पदाधिकारियों तथा अपने प्रतिनिधियों को तत्काल उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ मुआवजा वितरण

मुआवजे की राशि का वितरण गिरिडीह से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान पत्नी कौशल्या देवी और उनके दो बेटे ने चेक लिया ,पेशम पंचायत की मुखिया  रागिनी सिंहा के पति मनीष सिंह, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद वर्मा और गद्दी पंचायत की मुखिया गुलाबती देवी के पति दिनेश यादव भी मौजूद थे। ठेकेदार द्वारा 1 लाख रुपये नकद और 6 लाख तथा 3 लाख रुपये के दो चेक के रूप में कुल 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में जनता दल (यूनाइटेड) के पदाधिकारियों और विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। इनमें सुबोध श्रीवास्तव (अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम), अजय कुमार (महानगर अध्यक्ष), पप्पू सिंह, विकास साहनी, पिंटू सिंह, दिनेश कुमार और बीरू सिंह प्रमुख रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।