National mourning in India on July 13 following the demise of Qatar's former Emir, Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani.

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक

Share
Link copied
National mourning in India on July 13 following the demise of Qatar's former Emir, Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani.
National mourning in India on July 13 following the demise of Qatar’s former Emir, Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani.

नई दिल्ली: कतर के ‘फादर अमीर’ और पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार ने 13 जुलाई को पूरे देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकार ने कहा कि यह फैसला दिवंगत नेता के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है।

राष्ट्रीय शोक के दौरान देशभर के सभी सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, तिरंगा आधा झुका रहेगा। इसके अलावा इस दिन किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

भारत सरकार की ओर से संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू कतर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। वह भारत सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

RKDF
Adv

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि शेख हमद दूरदर्शी नेतृत्व के धनी थे, जिनके कार्यकाल में कतर ने विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुआ। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत का सच्चा मित्र बताते हुए कहा कि फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात रही।

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने वर्ष 1995 से 2013 तक कतर का नेतृत्व किया। उनके शासनकाल में देश ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में तेजी से विकास किया और वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। आधुनिक कतर के निर्माण में उनके योगदान को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।