झारखंड मुख्यमंत्रीने रांची में फहराया तिरंगा

झारखंड मुख्यमंत्रीने रांची में फहराया तिरंगा

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Thu, 15 Aug 2024 07:01 AM (IST)

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत ने रांची में फहराया तिरंगा, कहा- अक्टूबर तक 35 हजार होंगी नियुक्तियां…

झारखंड मुख्यमंत्रीने रांची में फहराया तिरंगा

78वें स्वतंत्रता दिवस पर रांची में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया. इस दौरान  सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई…

रांची:78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया…. वही परेड का निरीक्षण के बाद झारखंड मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया…..मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य की जनता को संबोधित किया और न सिर्फ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं बल्कि विरोधियों पर भी हमला बोला……अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि निहित स्वार्थ से प्रेरित कुछ विकास विरोधी तत्वों ने झारखंड के विकास की राह में बार-बार परेशानियां खड़ी करने की कोशिश की, लेकिन जनता की अटूट आस्था और विश्वास के कारण हमने हर कठिनाई और बाधा का डटकर सामना किया और विरोधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके…..मुझे पूरा विश्वास है कि अगर इरादों में मजबूती, दिल में विश्वास और नीयत में ईमानदारी हो तो दुनिया की कोई ताकत आपको झुका नहीं सकती…..अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करना हमारी परंपरा रही है……..

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow