Jamtada crime news

जामताड़ा साइबर थाना का आरक्षी गौतम कुमार पर 39.60 लाख की ठगी का आरोप, 8 लोगों को बनाया शिकार

जामताड़ा साइबर थाना का आरक्षी गौतम कुमार पर 39.60 लाख की ठगी का आरोप, 8 लोगों को बनाया शिकार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jamtada crime news

बेंगाबाद (गिरिडीह), 11 अप्रैल : झारखंड में जिनके जिम्मे आम लोगो की सुरक्षा है । अगर वही जनता से ठगी का काम करेंगे तो इसे आप क्या कहेगे । जी हां हम बात कर रहे है झारखंड पुलिस की । साइबर अपराधियों से लोगों को बचाने वाले जामताड़ा साइबर थाने का ही एक आरक्षी अब ठगी का बड़ा आरोप लगा है। आरोपी आरक्षी पर  जब्त चार पहिया वाहनों की सस्ती नीलामी का झांसा देकर गिरिडीह जिले के 8 लोगों से 39 लाख 60 हजार 500 रुपये ठग लेने का बड़ा आरोप लगा है। ।मामला
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना में शुक्रवार को आरोपी आरक्षी गौतम कुमार शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ठगी का तरीकाआरोपी

शिकायतकर्ता महाराज प्रसाद यादव, ने  बेंगाबाद थाना क्षेत्र ने थाने में लिखित आवेदन दिया। आरोप के मुताबिक गौतम कुमार ने पीड़ितों को बताया कि जामताड़ा साइबर थाने में जब्त कारें और जीपें नीलामी में सस्ते दाम पर उपलब्ध हैं। उसने कई पीड़ितों को जब्त वाहन दिखाए भी। विश्वास दिलाने के बाद उसने अग्रिम राशि ली, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद न तो वाहन सौंपे और न ही पैसे वापस किए।

पीड़ितों की संख्या: 8

कुल ठगी की राशि: ₹39,60,500

पीड़ित मुख्य रूप से गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों (जमुआ, बेंगाबाद ) के रहने वाले हैं।

आरोपी की डिटेल

नाम: गौतम कुमार शर्मा
पद: आरक्षी (कांस्टेबल)
तैनाती: जामताड़ा साइबर थाना
निवास: देवघर जिला, मधुपुर थाना क्षेत्र, गड़िया गांव

FIR की जानकारी

थाना: बेंगाबाद थाना, गिरिडीह
कांड संख्या: 58/2026
धारा: BNS की 316(2), 318(4) (ठगी से संबंधित)

बेंगाबाद थाना प्रभारी ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सभी पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है और आरोपी की तलाश में है। सूत्रों के अनुसार FIR दर्ज होने के बाद आरोपी थाने से फरार बताया जा रहा है।

चुकि खुद साइबर क्राइम से निपटने वाले विशेष थाने में तैनात था। झारखंड पुलिस के लिए यह शर्मनाक घटना मानी जा रही है।

Share via
Share via