Treasury Scam : वित्तं विभाग की टीम पहुँची बोकारो ,दिनभर हुई फाइलों की जांच
Treasury Scam : बोकारो में वित्त विभाग की टीम के द्वारा जांच तेज कर दिया गया है। सुबह से ही टीम बोकारो के एसपी कार्यालय और कोषागार के फाइलों को दिनभर जांच करती रहे वित्त विभाग के अधिकारी। तीन गाड़ियों में करीब एक दर्जन के करीब अधिकारी रांची से बोकारो पहुंचे है।

झारखंड में ट्रेजरी घोटाले के बाद वित्त विभाग का बड़ा एक्शन सामने आया है जहां सभी 33 कोषागारों के ऑडिट का आदेश दिया गया है*।
झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिलों में करोड़ों रुपये के ‘कोषागार घोटाले’ (Treasury Scam) के उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। वित्त विभाग ने राज्य के सभी 33 जिला कोषागारों (District Treasuries) और उप-कोषागारों का व्यापक ऑडिट करने का निर्देश जारी किया है।
बोकारो, हजारीबाग समेत सभी जिले रडार पर है वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि पलामू सहित राज्य के सभी कोषागारों की बारीकी से जांच की जाएगी ताकि अवैध निकासी के किसी भी अन्य मामले का पता लगाया जा सके।
घोटाले की रकम बढ़ती गयी
शुरुआती जांच में हजारीबाग से लगभग 15.41 करोड़ से बढ़कर 28 करोड़ और बोकारो में 3.15 से बढ़कर 6 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। यह निकासी मुख्य रूप से फर्जी वेतन बिलों के जरिए की गई थी।
ऑडिट टीम वेतन मद (Salary Head), भविष्य निधि (GPF) और अन्य सरकारी भुगतानों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी करेगी।
विभाग ने माना है कि ओटीपी (OTP) आधारित प्रमाणीकरण और आधार सत्यापन में लापरवाही का फायदा उठाकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।
इस घोटाले के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है। विपक्षी दलों ने इसकी तुलना पूर्ववर्ती चारा घोटाले से करते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।

















