20260114 205143

जामताड़ा पुलिस ने 4 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार: Magicpin-PhonPe कैशबैक फ्रॉड का खुलासा

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने आज विशेष छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अफजल अंसारी, मोहम्मद सहाबुद्दीन अंसारी उर्फ बुदीन, लालु मंडल और गोविन्द राणा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 07 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 02 आधार कार्ड और 01 पैन कार्ड बरामद किए हैं।

ये सभी आरोपी जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य मार्ग के पास सामुकपोखर स्थित मैदान में आम के पेड़ और झाड़ियों के पास बैठकर फर्जी मोबाइल, सिम, आधार कार्ड और पैन कार्ड के जरिए साइबर ठगी कर रहे थे।

इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 03/26 दिनांक 14.01.2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (B.N.S) 2023 की धारा 111(2)(b)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5), आईटी एक्ट की धारा 66(B)(C)(D) तथा टेलीकॉम्युनिकेशन्स एक्ट 2023 की धारा 42(3)(e) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अपराध का तरीका (Modus Operandi)

आरोपी Magicpin ऐप से PhonePe में 1,999 रुपये के कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजते थे। ग्राहक को “Accept” करने के लिए कहते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इसे Accept करता, आरोपी के Magicpin अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते थे। इसके बाद आरोपी उस पैसे से गिफ्ट कार्ड खरीदते और उन्हें कमीशन पर बेच देते थे। यह ठगी मुख्य रूप से झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में फैली हुई है।

आरोपी अफजल अंसारी का अपराधिक इतिहास

अफजल अंसारी पहले भी साइबर अपराध में संलिप्त रहा है। वह जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 75/24 (दिनांक 13.12.2024) में आरोपित है, जिसमें समान धाराओं के तहत मामला दर्ज था।

जामताड़ा पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील है कि किसी भी तरह के कैशबैक, रिवॉर्ड या स्क्रैच कार्ड के नाम पर आए मैसेज/कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Share via
Share via