झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने अपने मांगों को लेकर किया उपवास.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंदवा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अह्वान पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा प्रखंड कमिटि ने राज्य स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पेंशनर समाज परिसर में एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम किया जिसकी अध्यक्षता मनोज प्रसाद ने किया, संचालन रसीद खान कर रहे थे। उपवास कार्यक्रम में माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान, कॉग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, निर्मल भारती, कॉग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष बाबर खान ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सचिव जितेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद गंझु, सह सचिव सुजीत कुमार, प्रवक्ता यमुना लाल धर भगत ने कहा कि यह विडबंना है कि झारखंड आंदोलनकारी आज मिट रहे हैं, आंदोलनकारियों को आज कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भी अपने मान सम्मान, पहचान, पेंशन एवं सभी राजकीय सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, राज्य की पूर्वरर्ती भाजपा नेतृत्व वाली रघुवर दास सरकार और केंद्र सरकार ने भी झारखंड आंदोलनकारियों को कोई सुविधा नहीं दी, उन्होंने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया है, प्रखंड में करीब चार आंदोलनकारियों को पेंशन मिल रही है, आज भी करीब 167 लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है, इन्हें चिन्हित भी अबतक नहीं किया गया है।

अपने हक अधिकार के लिए आज संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है, उतराखंड छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को पेंशन व अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार से की गई है, इस अवसर पर श्याम सुंदर गंझु, सुधीर प्रसाद, सरजु उरांव, भुनेशर गंझु, संजीत कुमार, नवल मिंज, यमुना लाल धर भगत, फुलचंद गंझु, जगना गंझु, सुरेन्द्र भगत, मनोज प्रसाद, दिनेश मिंज, दिनेश बैठा, शीला देवी, मानो देवी, शोहरी देवी, उशा देवी, सरस्वती देवी, लल्लु उरांव, महेशर गंझु, सरजु उरांव सहित कई लोग शामिल थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now