दीपावली के दूसरे दिन दिखा रफ्तार का कहर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Share


WhatsApp Group


Join Now


WhatsApp Channel


Join Now

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : शहर में आज दीपावली के दूसरे दिन रफ्तार का कहर तब देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक युवक को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी डर से चलती ट्रक से कूद गया जिससे और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ट्रक बिना चालक के ही दो सौ फीट शहर में चल रहा था और शहरवासी अपना जान बचा कर इधर-उधर भाग रहा थे। अंत मे ट्रक सदर अस्पताल के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई वहां भी चार पांच व्यक्ति मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची जहां दोनो चालक और खलासी को अपने हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। प्रभारी थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रक बिसुनपुरा से सीमेंट खाली कर आ रहा था और बोकारो जा रहा था। पुलिस-पब्लिक के समन्वय से ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हुर गांव के अशोक राम के रूप में हुई है।