झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 24 फरवरी को, सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई बड़े फैसले संभावित
रांची : झारखंड सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणा की है कि राज्य कैबिनेट की बैठक 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बैठक दोपहर 2 बजे या विधानसभा की कार्यवाही के तुरंत बाद (जो भी बाद में हो) शुरू होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और ठीक उसी दिन यानी 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का अबुआ दिशोम’ बजट सदन में पेश किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है, जो बजट से जुड़े नीतिगत, विकासात्मक या प्रशासनिक मामलों पर केंद्रित हो सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी प्रस्तावों और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा एवं निर्णय होने की उम्मीद है। बैठक के फैसलों की आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद में जारी की जाएगी।

















