झारखंड कैबिनेट की बैठक आज: कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 2 बजे रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और स्वीकृति की उम्मीद है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसकी जानकारी दी है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, और सामाजिक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। फिलहाल सबकी नजर आज होने वाली मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हुई हैं
।



















