झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन एक दिवसीय धरना.
जामताड़ा : झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आज समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। समान काम समान वेतन भत्ता, बिहार के तर्ज पर होमगार्ड को सुविधा समेत पाँच सूत्री माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। पुरुष होमगार्ड के साथ महिला होमगार्ड इस धरना में शामिल हुए। अपने माँगों के समर्थन में और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। होमगार्ड के जिला सचिव अमित कुमार यादव ने कहा की झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन केंद्रीय कमिटि के निर्देशानुसार हमलोग धरने में बैठे हैं। हमारी माँग है की बिहार के तर्ज पर सुविधा, समान काम समान वेतन भत्ता सरकार दे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सरकार ने भी हमलोगों से चुनाव पूर्व वादा किया था समान काम समान वेतन भत्ता देंगें लेकिन एक वर्ष सरकार के पूरे हो गये लेकिन हमारी माँगों पर कोई विचार नही किया। सरकार 7 मार्च तक हमारी मांगें पूरी नही करेगी तो 8 मार्च से विधानसभा के सामने अनिश्चित धरना पर हमलोग बैठेंगे। वहीं जिला कमिटि के सदस्य सामंता ने बताया की जिले में महिला होमगार्ड 142 की संख्या में है लेकिन ड्यूटी हमलोगों चार महीने की मिलती है। जिससे हमलोगों को बहुत परेशानी होती है। साथ ही हमलोगों को वेतन भी कम मिलता है हमलोगों का सरकार से माँग है की बिहार के तर्ज पर सारी सुविधा दी जाय।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















