पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा का विरोध प्रदर्शन.

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा का विरोध प्रदर्शन.

जामताड़ा : पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल तथा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने किया। मौके पर वक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में तथा केंद्र सरकार व बढ़े पेट्रोलियम पदार्थों के दाम के विरोध में नारेबाजी किया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर कल मशाल जुलूस तथा आज सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल के अलावे अन्य सामानों के दाम में बढ़ने का हम लोग विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार के कारण आज जो देश का स्थिति है आम लोग तथा किसान परेशान है। इसलिए भी प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि आज रेल हवाई जहाज बैंक तथा अन्य सरकारी संस्थानों को भेजा जा रहा है इसका भी हम लोग विरोध कर रहे हैं। मौके पर अशोक मंडल असीत मंडल प्रोफेसर कैलाश साव, रविंद्र नाथ दुबे आनंद टूडु, अमित मंडल जमरुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में झामुमो समर्थक मौजूद थे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now