आठवें दिन भी होमगार्ड जवानों का धरना जारी, मानदेय वृद्धि और नियमित ड्यूटी की कर रहे हैं मांग.

आठवें दिन भी होमगार्ड जवानों का धरना जारी, मानदेय वृद्धि और नियमित ड्यूटी की कर रहे हैं मांग.

Share
Link copied

राँची : पिछले 8 मार्च से अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन आज आठवें दिन भी विधानसभा के समक्ष धरना स्थल में प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन झारखण्ड राज्य के गृह रक्षकों का मानदेय वृद्धि , नियमित रूप से ड्यूटी , भविष्य निधि की कटौती और सेवा निवृति के उपरांत सम्मान जनक राशि का भुगतान करने की मांग लगातार सरकार से कर रहे हैं।

इस दौरान झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव तिवारी ने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होमगार्ड जवानों से वादा किया था कि आप हमें चुनाव जीत आइए हम आपकी मांगों को पूरा करेंगे लेकिन जब आज वह मुख्यमंत्री बन गए हैं और होमगार्ड के जवानों का वादा भूल गए हैं इसलिए उनसे आग्रह है कि जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी की जाए अन्यथा होमगार्ड के जवान फुल वर्दी में विधानसभा का कुच करेंगे जिसकी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री की होगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow