चंद्रपुरा के टुंगरी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव.

चंद्रपुरा के टुंगरी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव.

बोकारो : चंद्रपुरा के टुंगरी जंगल में पेड़ से लटका युवक का शव मिला है. घटना सोमवार की है. युवक का शव घटयारी जाने के रास्ते में टुंगरी जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला है, युवक की उम्र 40 वर्ष है. जब लोग उस रास्ते जा रहे थे तो उन्होंने पेड़ में गमछा से लटका शव देखा.लोगों ने मुखिया को दी जानकारी इसकी जानकारी लोगों ने मुखिया सुदर्शन को दी. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और उसकी शिनाख्त शुरू कर दी. पास में मिले मोबाइल के आधार पर मृतक के बंगाल में होने की संभावना जतायी जा रही है.पुलिस जानकारी जुटाने में लगी पुलिस उस फोन के जरिये मृतक के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है. युवक के हाथ काला हो चुका है और अकड़ा हुआ है. मृतक को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. सभी उसकी पहचान जानना चाहते हैं. पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि मामले को सुलझाया जा सके.

चंद्रपुरा, पंकज सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now