Jharkhand News :- हेमंत सोरेन ने की दिल्ली के मुखयमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात , जाने क्या हुई बाते ?

Jharkhand News :- हेमंत सोरेन ने की दिल्ली के मुखयमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात , जाने क्या हुई बाते ?

Share
Link copied

Jharkhand News

Prerna  Chourasia

Drishti  Now ,Ranchi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (7 फरवरी) को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर सीएम केजरीवाल ने खुद शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, ”देश के विभिन्न मुद्दों पर हमारे बीच सार्थक बातचीत हुई.” वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि मुलाकात के दौरान झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई है|

फिलहाल केजरीवाल और सोरेन ने खुलकर नहीं बताया कि क्या बात हुई लेकिन दोनों ही आए दिन केंद्र सरकार पर ईडी को लेकर हमला बोलते रहे हैं. दूसरी और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी विपक्षी एकजुटता की कोशिश हो रही है. एक तरफ नीतीश कुमार दिल्ली के दौर पर अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं से मिल चुके हैं तो दूसरी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने भी हाल ही में अपनी पार्टी बीआरएस की रैली में कई नेताओं को बुलाया था. सीएम केजरीवाल आबकारी नीति केस को लेकर ईडी-सीबीआई की जांच पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं हेमंत सोरेन भी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर केंद्र को घेरते रहे हैं. सोरेन अवैध खनन केस को लेकर जांच के घेरे में हैं. उनसे प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुकी है.

क्या दावा करते रहे हैं? 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि दिल्ली और झारखंड में विकास को लेकर चर्चा हुई है. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन दावा करते हैं कि दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री दिल्ली में शिक्षा को लेकर हो रहे काम को लेकर उनसे मिलते हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow