Jharkhand News :- PLFI एरिया कमांडर विशाल शर्मा की पुलिस एनकाउंटर में मौत , रांची के मुरला टोला में ही मुठभेड़
Jharkhand News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Prerna Chourasia
Drishti Now Ranchi
रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र स्थित मुरला टोला में सोमवार के आधी रात पुलिस से मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर हो गया| पुलिस को घटनास्थल से कुछ हथियार और ग्रेनाइट मिले हैं |देर रात रांची में सीनियर एसपी किशोर कौशल भी घटनास्थल पर मौजूद थे उन्होंने विशाल शर्मा के मारे जाने की पुष्टि की है कई क्षेत्रों में सक्रिय रहा है वादी मारा गया उग्रवादी गुमला सिमडेगा लोहरदगा क्षेत्रों में सक्रिय रहा है |पिछले कुछ महीनों से रांची जिले में सक्रियता रांची के रातू और ठाकुर गांव क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गोलीबारी मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी|
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशाल शर्मा अपने दोस्त के साथ ठाकुर गांव क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है इसी सूचना के सत्यापन के लिए राज्य पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम मौके पर पहुंची उग्रवादियों के साथ पुलिस की भिड़ंत हो गई जवाबी कार्रवाई में एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया उसके अन्य चार पांच साथ ही अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग निकले|
















