Jharkhand Rajya Sabha elections: BJP still sealed on last day of nominations, eyes on legislative party meeting

झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के पत्ते अब भी बंद, विधायक दल की बैठक पर टिकी निगाहें

Jharkhand Rajya Sabha elections: BJP still sealed on last day of nominations, eyes on legislative party meeting
Jharkhand Rajya Sabha elections: BJP still sealed on last day of nominations, eyes on legislative party meeting

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। आज नामांकन का अंतिम दिन होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक अपने उम्मीदवार को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है और सभी की निगाहें भाजपा की रणनीति पर टिकी हुई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी बीच भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने अपने कक्ष में पार्टी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति तय की जाएगी और उम्मीदवार के नाम पर भी फैसला लिया जा सकता है।

दूसरी ओर सत्तारूढ़ गठबंधन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस की ओर से प्रणव झा तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन मिल सकता है। हालांकि भाजपा की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की रणनीति और उसके अगले कदम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी गणित साधने में जुटे हुए हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा यदि अपना उम्मीदवार नहीं उतारती है तो राज्यसभा चुनाव का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है। ऐसे में आज का दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now