झारखंड में हीटवेव का अलर्ट, प्रचंड गर्मी से लोगों का होगा बुरा हाल!

झारखंड में हीटवेव का अलर्ट, प्रचंड गर्मी से लोगों का होगा बुरा हाल!

झारखंड में आज से तेज धूप और गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है, खासकर दोपहर के समय। कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मई में तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाल के कुछ दिनों में झारखंड में बीच-बीच में बादल छाने और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था लेकिन एक बार फिर झारखंड तपने लगा है। बीते दिन गिरिडीह जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं राजधानी रांची में आज के तापमान की बात करें तो यह 34 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now