20250715 083004

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे राज्य में आज भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में आज मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 23 और 24 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए कोल्हान प्रमंडल के चार जिलों (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, और सिमडेगा) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रांची, कोडरमा, देवघर सहित अन्य 11 जिलों में येलो अलर्ट लागू है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा में नमी का स्तर 90% से अधिक रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, उत्तरी बिहार से झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मानसून ट्रफ बना हुआ है। इसके साथ ही 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

Share via
Share via