नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सवा दो करोड़ का अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची जोनल यूनिट और सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में 441 किलोग्राम गांजा, जिसका अनुमानित मूल्य सवा दो करोड़ रुपये से अधिक है, जब्त किया गया। साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सवा दो करोड़ का अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

सूचना मिली थी कि राउरकेला (ओड़िशा) से सिमडेगा के रास्ते एक ट्रक में छुपाकर भारी मात्रा में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। इस जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलेबिरा छगरीबांधा के पास साहु पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए केबिन में 84 पैकेटों में 441 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सवा दो करोड़ का अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

इस कार्रवाई में ट्रक चालक नसीम को गिरफ्तार किया गया। गांजा परिवहन में उपयोग किए गए ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। एनसीबी और सिमडेगा पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और स्रोतों का पता लगाया जा सके।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सवा दो करोड़ का अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now