Joint Secretary of the Union Health Ministry inspected health centers in Deoghar.

देवघर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

Joint Secretary of the Union Health Ministry inspected health centers in Deoghar.
Joint Secretary of the Union Health Ministry inspected health centers in Deoghar.

देवघर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव सह अभियान निदेशक श्रीमती आराधना पटनायक ने रविवार को देवघर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तथा NQAS सर्टिफाइड जमुनिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pariman nathwani
Promotional

निरीक्षण के दौरान श्रीमती आराधना पटनायक ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने जमुनिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संस्थागत प्रसव की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया। केंद्र की सीएचओ ने बताया कि जल्द ही यहां संस्थागत प्रसव की सेवा शुरू कर दी जाएगी।

Rkdf
Pramotinol

उन्होंने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री और आईईसी मैटेरियल प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सके।

Kashmir
advertisement

भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा ने संयुक्त सचिव को स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य से डॉ. मुकेश कुमार, नोडल सीपीएचसी, डॉ. एस.पी. मिश्रा, सिविल सर्जन देवघर, डॉ. कर्ण, राज्य एपिडेमियोलॉजिस्ट सहित जिला डीपीएमयू की टीम मौजूद रही।

RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now