जस्टिस बीआर गवई होंगे भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को CJI के रूप में लेंगे शपथ
जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया है। वर्तमान CJI संजीव खन्ना ने उनके नाम की सिफारिश केंद्रीय कानून मंत्रालय को की थी, और वह 14 मई 2025 को 52वें CJI के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस गवई का कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा, जो 23 नवंबर 2025 तक रहेगा। वह जस्टिस के.जी. बालकृष्णन के बाद CJI बनने वाले दूसरे दलित समुदाय के व्यक्ति होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परंपरा के अनुसार, वर्मतान मुख्य न्यायाधीश अपना उत्तराधिकारी नामित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजता है। मंत्रालय ने पहले मुख्य न्यायाधीश से उनके उत्तराधिकारी के नाम का प्रस्ताव मांगा था। जस्टिस गवई लगभग छह महीने तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे क्योंकि वे नवंबर में रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस केजी बालकृष्णन के बाद वे मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाले दूसरे दलित होंगे। उन्हें 2009 में देश के शीर्ष न्यायिक पद पर प्रमोट किया गया था।

















