कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में उनके आवास पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उनका शव खून से लथपथ मिला, जिसमें कई घाव थे। प्रारंभिक जांच में उनकी पत्नी पल्लवी पर शक है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में आयोजित एयर शो का भव्य तरीके से समापन।
पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच लंबे समय से तनाव और घरेलू कलह चल रही थी। पल्लवी जो इस मामले में मुख्य संदिग्ध है उसने ही घटना के बाद पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस ने पल्लवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच में पारिवारिक विवाद की गहराई और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

















