SmartSelect 20210129 102923 Google

लालू प्रसाद की जमानत पर फैसला आज, बेल मिली तो जेल से होंगे बाहर.

राँची : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए आज अहम दिन है, लालू प्रसाद के बेल पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई है. दुमका कोषागार के मामले में जमानत याचिका पर आज सुनवाई निर्धारित है, इस मामले में लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट ने सात साल की सजा सुनायी है। सजा की आधी ‌‌अवधि काट लेने के आधार पर लालू प्रसाद ने जमानत दिये जाने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगर आज लालू यादव को जमानत मिलती है तो उनका जेल से बाहर आनें का रास्ता साफ हो जाएगा। लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के पांच मामले में चार मामलों में उन्हें सजा मिली है और तीन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल गयी है। एक मामले में अभी सीबीआई कोर्ट में सुनवाई जारी है।

लालू प्रसाद की ओर से जमानत में कहा गया है कि जेल में उन्होंने 42 माह 28 दिनों की हिरासत की अवधि पूरी कर ली है। इस संबंध में वह दस्तावेज भी हाईकोर्ट में पेश कर चुके हैं, जबकि सीबीआई इसका विरोध कर रही है। सीबीआई के अनुसार लालू प्रसाद ने आधी सजा अभी पूरी नहीं की है। इस कारण उन्हें जमानत नहीं मिल सकती।

अब देखना होगा कि आज लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल पाती है कि नहीं। गौरतलब है कि लालू यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है, यही वजह है कि उन्हें राँची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली एम्स ले जाया गया है

Share via
Share via