दुष्कर्म मामले का रांची पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार.

दुष्कर्म मामले का रांची पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार.

Share
Link copied

राँची : झारखंड में आए दिन बलात्कार जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही, ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर रात के तकरीबन 11:30 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया, जहां कुछ युवकों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करनें नके बाद पीड़िता को धुर्वा डैम छोड़ दिया। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना में शिकायत के बाद ग्रामीण एसपी के द्वारा एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों जागरण उरांव, राजेंद्र लोहरा और संजीव कुमार मुंडा को गिरफ्तार किया गया और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद किया गया, साथ ही कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow