लालू यादव को नहीं मिला बेल, अगली सुनवाई 5 फरवरी को.

लालू यादव को नहीं मिला बेल, अगली सुनवाई 5 फरवरी को.

राँची : चारा घोटाले में सज़ायाफ्ता और अब दिल्ली के एम्स में इलाजरत लालू यादव को जेल से बाहर आनें के लिए अब 5 फरवरी तक इंतज़ार करना होगा। लालू के बेल पर हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई नें कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करनें के लिए समय मांगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लालू यादव को नहीं मिला बेल, अगली सुनवाई 5 फरवरी को.

चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी RC38A/96 मामले में 7-7 साल की सजा मामले में दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखण्ड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। आज की सुनवाई के सीबीआई ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं किया था, सीबीआई द्वारा इस मामले में अपने विभागीय अधिकारियों से बात कर जवाब देने के लिए समय की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को कहा कि आप 5 फरवरी से पहले इस मामले में अपना जवाब दायर करें। और सुनवाई की अगली तारीख 5 फरवरी मुकर्रर की गयी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now